March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*जोशी का रायपुर पहुँचने पर स्वागत, 19 को कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे*

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी गुरुवार की शाम रायपुर पहुँचे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री जोशी कल 19 सितम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समृद्ध भारत और जीएसटी सुधार पर केन्द्रित यह कार्यशाला सुबह 11 बजे से शुरू होगी। भाजपा सांसद श्री जोशी का रायपुर पहुँचने पर विमान तल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित अनेक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
——————-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.