October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा बैडमिंटन लीग सीजन-2 का आगाज आज से, 30 टीमें चैंपियन बनने को तैयार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू हो गया है। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के तत्वावधान में शुक्रवार से लगातार दूसरे वर्ष कोरबा बैडमिंटन लीग (केबीएल-2) का भव्य आगाज हो रहा है। इस बार चैंपियनशिप में पावर सिटी कोरबा से 30 टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
इस प्रतियोगिता में मेजबान क्लब एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अलावा पुष्पा क्लब, न्यूक्लियस एनटीपीसी, एसईसीएल कोरबा, गेवरा-दीपका, सीएसईबी पूर्व एवं पश्चिम, पावर इंजीनियर्स, बालको शटलर्स, रोटरी क्लब, एनकेएच कोरबा, हसदेव क्लब, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टीम राजपूत समेत जिलेभर की प्रमुख कॉर्पोरेट और सामाजिक संगठन की टीमें शामिल हैं। लगातार मिल रहे उत्साह को देखते हुए इस वर्ष प्रतियोगिता में 20-25 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
सभी मुकाबले नगर पालिक निगम कॉलोनी निहारिका स्थित अंतर्राष्ट्रीय पैमानों पर निर्मित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट में खेले जाएंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे से मैचों की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का आयोजन ओपन टू ऑल के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें 19 से 21 सितंबर तक टीम इवेंट विभिन्न आयु वर्गों के लिए होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, हर आयु वर्ग में कम से कम 6 टीमों की भागीदारी अनिवार्य है। प्रतियोगिता का प्रारूप टीम इवेंट पर आधारित होगा जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री के तहत 1 सिंगल्स और 2 डबल्स मैच होंगे। विशेष नियम के तहत हर टीम का कोई भी खिलाड़ी एक मैच में 2 से अधिक गेम नहीं खेल सकेगा। प्रतियोगिता 25-35 वर्ष, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष, 55-65 वर्ष एवं 65 प्लस आयु वर्ग में डबल्स नॉकआउट प्रारूप पर खेले जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, भूषण उरांव, मनीष गुप्ता, सोनल फेलिक्स, गोपाल शर्मा, डॉ. शिरीन लाखे, सुमेर सिंह राजपूत, डॉ. प्रभात पाणिग्रही, अवधेश यादव, प्रतीक वैष्णव, अंकित देवांगन, सुधांशु शर्मा, ओपी साहू, नरसिंह भोई, जगदेव सिंह, श्याम अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संतोष समेत पूरी आयोजन टीम ने शहरवासियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर चैंपियनशिप का आनंद उठाने का आग्रह किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.