October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्वकर्मा जयंती पर पुष्य नक्षत्र में बच्चों को कराया गया स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया इम्युनिटी बूस्टर का महत्व

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर 2025 को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना अंतर्गत बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया गया।
यह कार्यक्रम पंतजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कांप्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न हुआ। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया।


स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह 16 संस्कारों में से एक है, जिसे बच्चे के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक कराया जा सकता है। यह संस्कार बच्चों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार अत्यंत प्रभावशाली इम्युनिटी बूस्टर है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा के साथ-साथ श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, राजकुमार पटेल, देवबली कुंभकार, सिद्धराम सारथी, राकेश इस्पात, पिंकी बरेठ, कमला कुंभकार एवं हर्ष नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.