October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे राहुल गांधी – अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ नई दिल्ली। 18 सितम्बर 2025। पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दावे “धमाका” नहीं बल्कि “ड्रामा” साबित हुए हैं।
श्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार निराधार आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का असली एजेंडा घुसपैठियों और अर्बन नक्सल्स को बचाने की राजनीति करना है।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के बयानों को “हिट एंड रन” वाली राजनीति बताया और कहा कि वे आरोप लगाते हैं, प्रमाण देने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं। “राफेल से लेकर चौकीदार चोर है तक, सावरकर और आरएसएस से जुड़े मुद्दों तक, हर मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से फटकार मिली है और उन्हें माफी मांगनी पड़ी है,” ठाकुर ने कहा।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी वोट को ऑनलाइन हटाया नहीं जा सकता, तब राहुल गांधी के आरोपों का आधार क्या है? उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास सबूत हैं तो कोर्ट में क्यों नहीं जाते? आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने पूछा कि “क्या कांग्रेस ने वहां वोट चोरी करके जीत हासिल की थी?”
श्री ठाकुर ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और कहा कि उनका मकसद केवल अराजकता फैलाना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग, ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव परिणामों पर सवाल उठाती रही है। यह सब केवल जनता को भ्रमित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार करने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार घुसपैठियों के वोटों की राजनीति करती है और असली नागरिकों के वोटों की ताकत को कमजोर करने का प्रयास करती है। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा कि क्या वे वास्तव में लोकतंत्र बचाने आए हैं या फिर उसे कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस की वोट चोरी और हेराफेरी की राजनीति अब जनता के सामने उजागर हो रही है। “कांग्रेस चाहे जितनी साजिश रच ले, भाजपा भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और घुसपैठियों को बेनकाब करने का कार्य जारी रखेगी,” ठाकुर ने कहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.