August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा में दीपका मंडल ने 75 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन की कामना की

त्रिनेत्र टाइम्स दीपका। भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में 75 दीप प्रज्वलित कर माननीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष सम्माननीय श्री ज्योति नंद दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपका मंडल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति, दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, मंडल महामंत्री धरम तिवारी, गुलशन ध्रुव, कार्यक्रम के संयोजक श्री मनोज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष सहसंयोजक मुकेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल मंत्री राजेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, पार्षद श्रीमती सविता कंवर, श्रीमती अनीता पटेल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, युवा नेता सत्यम यादव, मीडिया प्रभारी गजेंद्र राजपूत, हनुमान जोशी, संयोजक फेकू कंवर, साकेत मित्तल, सहसराम कर्ष, मंदिर पुजारी विष्णु द्विवेदी, युवा नेता गौकरण कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, समर्पण और नेतृत्व की सराहना की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि जनसेवा और समाजहित में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.