August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सिरमिना में सेवा पखवाड़ा : पीएम मोदी के जन्मदिन पर फल वितरण व स्वच्छता अभियान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरमिना द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमिना में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर केक काटा गया, मरीजों को फल वितरण किया गया तथा गांव में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के रूप में मनाना रहा। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश दिया, वहीं स्वच्छता अभियान से गांववासियों को स्वच्छता के महत्व का बोध कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे –
👉 जिला मंत्री प्रभारी श्रीमती कमला किंडो जी
👉 मंडल अध्यक्ष श्री सोहन कोराम जी
👉 महामंत्री सेवा संयोजक श्री राकेश जायसवाल जी
👉 महामंत्री श्रीमती कमला पेंद्रो जी
👉 सेवा पखवाड़ा सह संयोजक श्री ईशवर सिंह बिंझवार जी
👉 मंडल सोशल मीडिया प्रभारी श्री रामलाल साहू जी
👉 डॉ. सुनिल कुमार पाठक जी एवं स्वास्थ्य केन्द्र का पूरा स्टाफ
👉 मितानिन श्रीमती जावित्री एवं उनकी टीम
👉 उपाध्यक्ष श्री रामबिलास साहू जी
👉 मंत्री दुबे प्रसाद जी, अशोक राजत जी
👉 कोषाध्यक्ष श्री लाल जी पांडेय जी
👉 मंडल कार्यकर्ता – विकास जयसवाल, जगदेव साहू, रीता उईके, भांवर सिंह बिंझवार, अजय ताम्रकार, हिरा मरकाम, पुनित कुमार यादव, अमित साहू सहित अनेकों ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी व ग्रामीणजन।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन दर्शन का प्रतीक है। सेवा, समर्पण और स्वच्छता का यह अभियान कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है तथा समाज को सकारात्मक दिशा देता है।”

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.