August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर मंडल ने मुड़ा दाई मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कोरबा द्वारा 17 सितंबर 2025 को मुड़ा दाई मंदिर प्रांगण एवं तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

इस अभियान के दौरान मंदिर प्रांगण व तालाब परिसर की गंदगी हटाई गई तथा उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को जनसेवा कार्यों के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने ‘जय सियाराम’ के उद्घोष के साथ स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.