May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन*

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रायपुर मरीन ड्राइव में जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, सवच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं कपड़ा वितरण, फल वितरण का आयोजन किया। श्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 यूनिट रक्तदान किया गया। 75 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। 75 पौधे वितरण किए गए। 75 पुरुषों को कपड़ा वितरण किया गया।
और साथ ही 75 हेलमेट और 75 kg फलों का वितरण का भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशाल फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सभी के समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं समाज प्रमुखों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी और साथ ही ब्लड डोनर को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का भी जन्म दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, कैबिनेट मंत्री, अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत छाबड़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली, उपाध्यक्ष श्रीमती नौरीन शमशी, हमीद अहमद शाह, प्रदेश मंत्री रेशमा शेख, कोषाध्यक्ष रजिया खान, कार्यालय प्रभारी गगन दीप सिंह, श्रीमती रेहाना खान, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, पूर्व उर्दू एकेडमी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी जी, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष यूनुस कुरैशी जी, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी फैजान खान सैयद रजा,हकिम अब्दुल माजीद,जीशान सिद्दीकी, बालोद जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला,अंबिकापुर जिलाध्यक्ष विक्रम बाबरा, गुलाम रहमान, विनय बेहरा, अबदा बेगम, फैजल खान,सिकंदर खान,अनवील मेसी ,रेहाना,अब्दुल मजीद, जोयाब अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
———————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.