June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की धूम, शारदा विहार स्थित मुड़ादाई मंदिर व मुड़ापार तालाब परिसर में विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 17 सितंबर 2025 – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ कोरबा नगर के शारदा विहार स्थित मुड़ादाई मंदिर व मुड़ापार तालाब परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान के माध्यम से किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व महापौर भैया जोगेश लांबा जी, भाजपा प्रदेश की मंत्री दीदी रितु चौरसिया जी, जिला उपाध्यक्ष भैया योगेश जैन जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतविंदर पाल बग्गा जी, राजेंद्र पांडे जी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी, मंडल महामंत्री राम शंकर साहू जी, नवनीत राहुल शुक्ला जी, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडे जी, उत्तम जायसवाल जी, पूर्णिमा पासवान जी, मंडल मंत्री विजय गुप्ता जी, राजेंद्र सिंह राजपूत जी, शांति यादव जी, निंमेंश्वरी पवार जी, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल जी, पूर्व पार्षद टीकम राठौर जी, सुशील गर्ग जी, पार्षद प्रभा टीकम राठौर जी, रूबी सागर जी, धनकुमारी गर्ग जी, धनश्री साहू जी, बूथ अध्यक्ष अन्नपूर्णा श्रीवास जी, संतोष मिश्रा जी, अनिल सोनी जी, उदय श्रीवास्तव जी, प्रदीप सिंह जी, प्रमोद जांगड़े जी, लक्ष्य चतुर्वेदी जी, अंशु तिवारी जी, राकेश अग्रवाल जी, सुजीत खत्री जी, नवीन जायसवाल जी, हेमलाल टंडन जी, स्मिता सिंह जी, भरत यादव जी, नीरज यादव जी, मिथिलेश पांडे जी, मंटू सिंह जी, मनीष शर्मा जी, संगीता साव जी, राधिका श्रीवास जी, राहुल श्रीवास जी, संजय राय जी एवं मनीषा जोशी जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में भागीदारों ने पूरे उत्साह और लगन से मंदिर परिसर, तालाब के किनारे तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई में योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने जमा कचरा उठाकर क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। सभी उपस्थितजनोंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनमोत्सव को सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनहित एवं समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिपादन किया।
भव्य आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। इस सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का समर्पित योगदान रहा, जिसने कार्यक्रम को यादगार एवं प्रेरणादायक बना दिया।
👉 नवप्रवर्तित सोच के साथ स्वच्छता की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता – प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.