June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरदी बाजार में हुआ भव्य स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ हरदी बाजार, 17 सितंबर 2025
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हरदी बाजार मंडल ने आज दिनांक 17 सितंबर, बुधवार को सुबह 7 बजे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह अभियान प्रधानमंत्री के उज्ज्वल विचार “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” के तहत संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और जनता को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करना था। अभियान के तहत हरदी बाजार के बस स्टैंड दुर्गा पंडाल के आसपास क्षेत्र की साफ-सफाई की गई, कूड़ा-कचरा हटाकर सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा हरदी बाजार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे –


🔹 अजय कुमार दुबे जी (जिला मंत्री)
🔹 नरेश टंडन जी (पूर्व जिला मंत्री)
🔹 चुलेश्वर राठौर जी (जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष)
🔹 कृष्णा पटेल जी (मंडल अध्यक्ष)
🔹 डॉ विजय राठौर जी (पूर्व महामंत्री)
🔹 डॉ दुर्गेश कश्यप जी
🔹 पंकज धुर्वा जी (युवा मोर्चा जिला मंत्री)
🔹 जगदीश अग्रवाल जी (वरिष्ठ भाजपा नेता)
🔹 अमरनाथ कौशिक जी (मंडल महामंत्री)
🔹 बजरंग यादव जी (मंडल उपाध्यक्ष)
🔹 व्यास राठौर जी (कार्यक्रम प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष)
साथ ही देवनाथ जी, राज ओगरे जी (अजा मोर्चा अध्यक्ष), नरेंद्र अहीर जी (युवा मोर्चा महामंत्री), नितेश जयसवाल जी, शिव मरकाम जी, ज्ञानेंद्र कौशिक जी, प्रभाकर कौशिक जी, चैतराम बघेल जी, राजू पटेल जी, रामनरेश जी, और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान दें।
विशेष रूप से इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर नागरिक की भागीदारी से ही देश का हर गांव, हर शहर और हर मोहल्ला स्वच्छ बन सकता है। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बस स्टैंड एवं दुर्गा पंडाल के आसपास के क्षेत्र से कूड़ा-करकट हटाकर लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” को साकार करने की दिशा में भाजपा हरदी बाजार मंडल लगातार जन सेवा कार्यों को जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.