August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एआई तकनीक से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर, अवैध शराब विक्रेता जिनी अग्रवाल पर FIR दर्ज – 25 हजार की वसूली और धमकियां जारी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****/कोरबा, 17 सितंबर 2025 – शहर में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अवैध शराब विक्रेता अंचल अग्रवाल उर्फ जिनी अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। साहिल खान (28 वर्ष), निवासी एमपी नगर अटल आवास थाना सिविल लाइन रामपुर की शिकायत पर जिनी अग्रवाल के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि जिनी अग्रवाल ने साहिल खान का गिरवी रखा मोबाइल अनलॉक कर उसके निजी फोटो को एआई तकनीक की मदद से एडिट करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।


पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, साहिल खान ने वर्ष 2022 में अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए जिनी अग्रवाल से 10 हजार रुपये उधार लिए थे और इसके बदले में अपना ओप्पो मोबाइल अंचल अग्रवाल को गिरवी रखा था। इसके बाद जिनी अग्रवाल ने साहिल खान के मोबाइल को अनलॉक कर, एआई की मदद से उसके निजी फोटो को एडिट किया और उसे वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साहिल पर लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, धमकियां व जबरन वसूली की घटनाएं घटित की गईं।
अंचल अग्रवाल ने साहिल खान से अब तक 25 हजार रुपये वसूल कर लिए हैं, बावजूद इसके वह लगातार और अधिक पैसे की मांग कर रहा है, जिससे साहिल खान बेहद तनाव और भयग्रस्त हैं। साहिल खान की शिकायत पर पुलिस ने जिनी अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) (भयादोहन कर वसूली) में एफआईआर दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।
विशेष रूप से, जिनी अग्रवाल पर अवैध शराब विक्रय करने के भी गंभीर आरोप लगातार लगते आ रहे हैं। रविशंकर नगर कॉलोनी में अवैध शराब की बिक्री के प्रमाणस्वरूप साहिल खान द्वारा वीडियो सहित पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी की गई है। वर्तमान में पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जिनी अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
👉 सावधान जनता! अवैध शराब व साइबर ब्लैकमेलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग – प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने की उम्मीद।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.