June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर पाली मंडल में भव्य स्वच्छता अभियान, महाकाल की नगरी को किया गया स्वच्छ एवं सुंदर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ पाली शिव नगरी, 17 सितंबर 2025 – सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में ऐतिहासिक बनाने हेतु आज पाली मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन बड़े उत्साह और जनसमर्पण के साथ संपन्न हुआ। यह अभियान विशेष रूप से महाकाल की नगरी पाली के प्रसिद्ध शिवधाम के निकट नौकोनिया तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में संचालित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ के धाम के चारों ओर, नौकोनिया तालाब की पचरी तथा आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर झाड़ू, कूड़ा उठाने और कीटनाशक छिड़काव सहित अन्य जरूरी उपाय अपनाकर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सौंदर्यपूर्ण बनाया। इस पहल का उद्देश्य जनजागरूकता के माध्यम से ग्राम वासियों में स्वच्छता के प्रति स्थायी भावना का संचार करना और प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना था।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला बरेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। उनके नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामविलास जायसवाल, श्रीमती गीता शुक्ला, माखनलाल बरेठ, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, महामंत्री कामता जायसवाल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, मंत्री घनश्याम पटेल, आशीष अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति, गुरदयाल सिंह गंभीर, जितेंद्र माटे, विशाल मोटवानी, लगन पटेल, अखिलेश वैष्णव, लिली भावनानी, लक्ष्मी नारायण कश्यप, गणेश चौहान, तूफान सिहराज, छत्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण जन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि इस अभियान से यह स्पष्ट संदेश गया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे समय-समय पर अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
यह स्वच्छता अभियान समाज में सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी की मिसाल बना, जिससे पाली क्षेत्र में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण के निर्माण के साथ-साथ जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.