August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम जवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ जवाली, 17 सितंबर 2025 – सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज ग्राम जवाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर तथा उनके आदर्शों को समर्पित स्वच्छता अभियान का आयोजन बड़े उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ किया गया। यह स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम के बारदेवली स्थल के अंबेडकर चौक व बाजार पारा मंच के आसपास आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए झाड़ू से सफाई का कार्य संपन्न किया।


कार्यकर्ताओं ने कचरा, गंदगी, घास-फूस, व अनावश्यक छोटी झाड़ियों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, ताकि समाज में स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुँच सके। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा।
विशेष रूप से बाजार पारा मंच के पास कीटनाशक का छिड़काव भी किया गया ताकि नवरात्रि पर्व से पूर्व क्षेत्र विशेष रूप से साफ-सुथरा और स्वस्थ बने। इस स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से श्रवण कुमार तंवर, महेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र नामदेव, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र जोशी, ईश्वर बघेल, गुलाब दास महंत, मोहन दास महंत, राजेंद्र कुमार, नारायण सिंह, प्रवीण द्विवेदी, प्रवीण तंवर, विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र जोशी ने बताया कि इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में ग्राम जवाली के राल क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण कार्य भी किया जाएगा। इसमें ग्रामवासी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण और भी सशक्त रूप से फैल सके।
यह स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शों पर आधारित है, जो एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र को निरंतर स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.