छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 35 श्रद्धालुओं को अयोध्या श्रीरामलला दर्शन हेतु कोरबा से रवाना, महापौर संजू देवी राजपूत व नगर आयुक्त आशुतोष पांडे ने हरी झंडी दिखाकर दी शुभकामनाएँ


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रेरणादायक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना “श्री रामलला दर्शन अभियान” के अंतर्गत आज कोरबा जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा ने 35 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम श्रीरामलला के पवित्र दर्शन हेतु भव्य आयोजन के साथ रवाना किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोरबा की लोकप्रिय महापौर माननीय श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी, MIC सदस्य व पार्षद श्रीमती ममता यादव जी, MIC सदस्य व पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल जी, पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह जी, श्री पवन वर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के मुख्य क्षण में माननीय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी एवं निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या श्रीरामलला दर्शन हेतु उत्साहवर्धक रूप से रवाना किया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आस्था व सेवा की भावना से श्रीरामलला के दर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कहा –
“यह योजना केवल दर्शन का आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर नागरिक के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पक्ष को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। हम सभी को गर्व है कि हमारी छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पहल कर रही है।”

यह योजना छत्तीसगढ़ शासन की आस्था और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के पावन दर्शन का सुअवसर प्रदान कर रही है। न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को अयोध्या की पावन भूमि से जोड़ने का एक अद्वितीय प्रयास भी बन रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी, पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव जी, श्री मनोज सिंह राजपूत जी, नगर पालिका निगम कोरबा के अधिकारीगण सहित भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। सभी ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे प्रदेशवासियों के लिए एक गर्व का क्षण बताया।
इस प्रकार, “श्री रामलला दर्शन योजना” ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की उज्जवल मिसाल पेश की है।

