August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नगर निगम कोरबा द्वारा कटहल गार्डन में अभूतपूर्व स्वच्छता अभियान, प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने समाज में स्वच्छता का प्रेरक संदेश दिया

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। देश के प्रेरणास्पद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सृष्टि के आदिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम कोरबा ने “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत विशेष एवं प्रभावशाली स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के निर्देशानुसार नगर निगम के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ निहारिका स्थित कटहल गार्डन में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी एवं माननीय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी के नेतृत्व में किया गया। नगर निगम के अधिकारीगण, पार्षदगण, सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिकगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर “ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे” का सामूहिक संकल्प लिया और उत्साहपूर्वक कटहल गार्डन की सफाई में भाग लिया। प्लास्टिक कचरा, घरेलू अवशेष व अन्य जमा कूड़ा-कर्कट हटाकर पार्क को हरित, स्वच्छ और आदर्श स्थल के रूप में पुनः निर्मित किया गया।

 

नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी ने कहा –
“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ समाज तभी संभव है जब हम स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बनाएं।”
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने इस अवसर पर विशेष संदेश दिया –
“हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम स्वच्छता को अपने जीवनशैली में शामिल करें। केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना। यही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सच्ची सेवा होगी।”

 

इस अभियान में भाजपा वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र पांडे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी, राज्य मंत्री सुश्री रितु चौरसिया जी, पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह जी, एमआईसी सदस्य व पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा जी, श्रीमती मंजू सिंह जी, श्रीमती अंजना सिंह , संजीव शर्मा, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकर, मिलाप , पुनिराम साहू   अनेक प्रमुख पदाधिकारीगण ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्यजनों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे हर दिन स्वच्छता को अपने क्षेत्र में बढ़ावा देंगे और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाएंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव एवं भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित यह अभूतपूर्व स्वच्छता अभियान नगर निगम कोरबा द्वारा समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाते हुए एक सशक्त और प्रेरक कदम साबित हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.