October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर दीपका में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य केंद्र में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ दीपका, 17 सितंबर 2025 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज बुधवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दीपका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।


इस अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दीपका मंडल कार्यक्रम के प्रभारी माननीय श्री ज्योति नंद दुबे जी, जिला मंत्री श्री सतीश झा जी, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर श्री हरि कंवर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा जी, महामंत्री धर्म तिवारी, संयोजक मनोज दुबे जी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, रोहित राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता पटेल, पूर्व पार्षद अरुनिश तिवारी, पार्षद सविता कंवर, पार्षद संतोष निराला जी, पार्षद विकास सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी निलेश साहू, महिला मोर्चा सुभद्रा यादव, सत्यम यादव, युवा नेता नरेंद्र पटेल, भाजपा युवा नेता वीरेंद्र यादव,

बूथ अध्यक्ष फेकू राम कंवर, संयोजक सहस राम, भाजपा नेता राम शंकर उपाध्याय जी, बूथ अध्यक्ष गोकरन कंवर, युवा नेता राम सुरेश त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी क्षेत्र, इमरजेंसी सेक्शन सहित पार्किंग और आसपास की जगहों की सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर, कचरा हटाकर, जल निकासी की सफाई करते हुए स्वास्थ्य केंद्र को अत्यंत स्वच्छ एवं सुगठित बनाने में अपना समर्पण व्यक्त किया। इस अभियान के दौरान डॉक्टर स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बताया कि साफ-सुथरा स्वास्थ्य केंद्र रोगमुक्त वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम संयोजक मनोज दुबे जी ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्र को निरंतर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया है। सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह प्रण लिया कि वे समय-समय पर अपने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाते रहेंगे।
यह स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शों के अनुरूप जनभागीदारी की मिसाल बना, जिससे समाज में स्वच्छता के प्रति नई चेतना का संचार होगा और दीपका क्षेत्र एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.