October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान की शुरूआत : 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर व फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा जिले में महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के संयुक्त समन्वय से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक पूरे जिले में संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के तहत जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला विक्ट्सालय में दैनिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, रोगों की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम करना, पोषण सुधारना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में गैर-संचारी रोग, कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संवर्धन, पोषण, जागरूकता और परामर्श सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विशेष रूप से इस अभियान की शुरूआत 17 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के समन्वय से जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में “वृहद रक्तदान शिविर (रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0)” का आयोजन करके की जाएगी। कलेक्टर अजीत वसंत एवं डॉ. एस.एन. केशरी ने जिलेवासियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचें और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करवाएं। साथ ही युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज के लिए अमूल्य योगदान दें।
इसी अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना व थीम पर आधारित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 सितंबर को जैन मंदिर बुधवारी कोरबा के परिसर में किया जाएगा। यह फोटो प्रदर्शनी आमजन को प्रधानमंत्री की योजनाओं और स्वस्थ भारत के उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगी।
इस व्यापक स्वास्थ्य अभियान से जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समुचित जानकारी व उपचार प्राप्त करने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ परिवार और समाज निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का संदेश

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.