October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में बालको और आरएमपीएल ने संयुक्त रूप से मनाया अभियंता दिवस, सर विश्वेश्वरैया के योगदान को किया सम्मानित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के प्रेरणादायक योगदान को याद करते हुए कोरबा जिले के बालकोनगर क्षेत्र में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) और राजेंद्र मैकेनिक प्राइवेट लिमिटेड (आरएमपीएल) ने संयुक्त रूप से अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग क्षेत्र में नवाचार, परिश्रम और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने हेतु बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त उद्बोधन से हुआ, जिसमें बालको के वरिष्ठ अधिकारी श्री निकेत श्रीवास्तव (एसबीयू हेड), कामेश्वर राव (हेड सर्विसेज), अनुज शूद (रूम इंचार्ज पेंटागन), रविकांत साहू (मैकेनिकल रिलाइनिंग) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं आरएमपीएल की ओर से प्रबंध निदेशक महेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन शर्मा एवं एचओडी मुकेश सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। दोनों कंपनियों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्बोधन सत्र में आरएमपीएल के प्रबंध निदेशक महेश शर्मा ने अभियंता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर विश्वेश्वरैया के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समर्पण के कारण भारत ने आधुनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जबरदस्त विकास किया। सिंचाई परियोजनाएं, सड़क-पुल निर्माण, भवन निर्माण और उद्योगों की नींव डालने में सर विश्वेश्वरैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि अभियंता समाज राष्ट्र की प्रगति की रीढ़ हैं। गांव-शहर का विकास, कल-कारखानों और औद्योगिक क्रांति का आधार अभियंताओं के समर्पित प्रयासों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों को नवाचार के साथ लगातार परिश्रम करने और समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने एकजुट होकर सर विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया और अभियंताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, सभी को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। यह आयोजन भारतीय इंजीनियरिंग समाज को प्रेरित करने और उसके गौरव को उजागर करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.