प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की प्रभारी-सह प्रभारी समिति घोषित


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। देश के समग्र विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम “सेवा परमो धर्मः” के आदर्श पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के हर तबके तक विकास व सेवा के संदेश को पहुंचाना है तथा अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करना है।
इस दिशा में विशेष कदम उठाते हुए भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में मण्डल कार्यक्रम प्रभारी श्री अजय पाण्डेय जी की अनुमति से मण्डल संयोजक श्री प्रकाश अग्रवाल एवं सह संयोजक श्री अनील वस्त्रकार के नेतृत्व में प्रभारी व सह प्रभारी की समिति का गठन किया गया है। यह समिति विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
T t 🔶 सेवा पखवाड़ा के प्रमुख कार्यक्रम और प्रभारी-सह प्रभारी सदस्य इस प्रकार हैं:
स्वच्छता अभियान
प्रभारी: श्रीमती सरिता कौशिक
सहप्रभारी: श्री शक्ति सिंह
एक पेड़ मां के नाम (वृक्षारोपण)
प्रभारी: श्री गोपाल राठिया
सहप्रभारी: श्रीमती मीरा सोनी
रक्तदान शिविर
प्रभारी: श्री प्यारे साहू
सहप्रभारी: श्री भरत सोनी
स्वास्थ्य शिविर
प्रभारी: डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा
सहप्रभारी: श्री दिनेश वैष्णव
प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन
प्रभारी: श्री मदन गोपाल साहू
सहप्रभारी: श्री राजकुमार राठौर
प्रबुद्ध वर्ग संवाद
प्रभारी: श्री पवन सिन्हा
सहप्रभारी: श्री श्रीधर द्विवेदी
दिव्यांग एवं राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
प्रभारी: श्री बलराम विश्वकर्मा
सहप्रभारी: श्रीमती राजमोहिनी भगत
‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार
प्रभारी: श्रीमती सरस्वती पटेल
सहप्रभारी: श्रीमती स्वाति कश्यप
प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण
प्रभारी: श्रीमती मनोरमा शर्मा
सहप्रभारी: श्रीमती सरिता महंत
सांसद खेल कूद प्रतियोगिता
प्रभारी: श्री विवेक राजवाड़े
सहप्रभारी: श्री नीरज ठाकुर
विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता
प्रभारी: श्रीमती राखी तिवारी
सहप्रभारी: सुश्री प्रीति चौहान
मोदी विकास मैराथन
प्रभारी: श्री हेमंत चंद्रा
सहप्रभारी: श्री बसंत बैरागी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती (25 सितम्बर)
प्रभारी: श्री ललेश दुबे
सहप्रभारी: श्री जुगल पालीवाल
गांधी जयंती (02 अक्टूबर)
प्रभारी: श्री गुलजार सिंह
सहप्रभारी: श्री श्याम साहू
इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने हेतु कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी, मण्डल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ जी एवं श्री पुनि राम साहू जी, तथा मण्डल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार जी भी पूर्ण सहयोग देंगे।
इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता का संदेश पहुँचाना है। कार्यक्रम में सहभागी सभी प्रभारी एवं सहप्रभारी सदस्य जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे ताकि समाज में परिवर्तन और नवनिर्माण का संकल्प साकार हो सके।
🌱🇮🇳 “सेवा परमो धर्मः” – चलिए हम सब मिलकर देश सेवा में अपना योगदान दें।

