August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सतनामी कल्याण समिति के सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित – समाज में दिखा उत्साह का माहौल

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा सतनामी कल्याण समिति के प्रतिनिधि पद हेतु आयोजित मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और सही प्रतिनिधियों के चयन में सक्रिय योगदान दिया।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु श्री नारायण लाल कुर्रे, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुनीता देवी पाटले, सचिव पद हेतु रामदीन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोद मनहर, कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु त्रिवेन्द्र आदिले (रिंकू), वरुण घुतलहरे व सचिव कुंरे सभी समाजसेवी उम्मीदवार भारी मतों से विजयी घोषित किए गए। हर उम्मीदवार के लिए चयनित चुनाव चिन्हों का उपयोग करते हुए समाज ने अपने मत का उपयोग किया।
समिति अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्री नारायण लाल कुंरे ने कहा, “यह समाज का विश्वास है, जिसे हम हर परिस्थिति में समाज के विकास एवं कल्याण के लिए कामयाब बनाकर साबित करेंगे।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी कार्य समाजहित में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किए जाएंगे।
समिति की यह जीत सतनामी समाज की एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक बन गई है। आगामी कार्यकाल में सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामूहिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज के वरिष्ठ जनों ने भी इस प्रक्रिया की सराहना करते हुए नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।
समस्त सतनामी समाज, कोरबा जिला (छ.ग.) की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर सही प्रतिनिधियों को चुनकर समाज के उज्जवल भविष्य की नींव रखी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.