**भाजपा कोरबा नगर मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन
1 min read



हितानंद अग्रवाल व रितु चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा हेतु प्रेरित किया**
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में नगर निगम कोरबा के पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा ने की। मंच पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय व सेवा पखवाड़ा सह संयोजक श्री सुकेश दलाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर श्री हितानंद अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, दिव्यांगजन सम्मान, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, पुस्तक वितरण, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया जाएगा।

विशेष अतिथि सुश्री ऋतु चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन” का मूलमंत्र लेकर जनसेवा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा कार्यक्रमों में निष्ठापूर्वक भागीदारी निभाकर जनता के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया।
कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ से लेकर जिला स्तर तक हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के विकास में अपना अहम योगदान दें।
कार्यशाला का संचालन भाजपा कोरबा मंडल महामंत्री श्री राहुल शुक्ला ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अवसर पर भाजपा कोरबा मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।







