August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

SECL दीपका प्रबंधन की जमीन अधिग्रहण तैयारी: हरदीबाजार में सर्वे के लिए पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों में आक्रोश

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/पाली (कोरबा)। हरदीबाजार में स्थित अधिग्रहित भूमि पर फिर से एक बड़ा विवाद उभरता नजर आ रहा है। इस बार SECL (साउथ ईस्ट कोल फील्ड्स लिमिटेड) दीपका प्रबंधन वहां परिसम्पत्तियों का सर्वे कराने जा रहा है। लेकिन सर्वे के लिए पुलिस बल की तैनाती ने सवालों के घेरे में प्रशासन और प्रबंधन की मंशा पर संदेह बढ़ा दिया है।
उपखंड अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी पाली ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि सर्वे के दौरान पुरुष व महिला पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता है।
यह बात ध्यान देने योग्य है कि हरदीबाजार की भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2004 और 2010 में किया गया था। लेकिन अब इतनी लंबी अवधि के बाद अचानक सर्वे कराने की योजना पर ग्रामीणों का कड़ा विरोध है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सर्वे कार्य केवल “जमीन हथियाने की साजिश” का हिस्सा है। उनका कहना है कि प्रशासन और SECL प्रबंधन मिलकर इस प्रक्रिया को बल प्रयोग के माध्यम से संपन्न करना चाहते हैं।
आदेश की प्रति कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर कटघोरा और अन्य सम्बंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि उच्चस्तरीय प्रशासन और प्रबंधन सर्वे कार्य को बिना किसी बाधा के सम्पन्न कराने के लिए गंभीर हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि “प्रबंधन का उद्देश्य केवल उनकी जमीन पर कब्ज़ा जमाना है, ताकि वे संपत्ति को अपने अधीन कर सकें, न कि ग्रामीणों को न्याय दिलाना।”
अब सवाल यह उठता है कि पुलिस बल की मौजूदगी में यह सर्वे कार्य कितनी निष्पक्षता और शांति के साथ सम्पन्न होगा। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश और प्रशासन की कड़ी तैयारी को देखते हुए हरदीबाजार क्षेत्र एक बार फिर संघर्ष का गवाह बन सकता है।
आगे की स्थिति पर नजरें टिकी हुई हैं कि क्या प्रशासन, SECL प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच तालमेल बना पाता है, या फिर यह मामला न्यायिक लड़ाई का रूप लेता है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.