August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर आमा पाली में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित, निरक्षरता से साक्षरता की ओर संदेश पहुंचाया

1 min read

 

📰
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आमा पाली (कोरबा)। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के तहत नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर प्रदर्शनी और परिचर्चा के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा व सामाजिक संदेश को उजागर करने हेतु आयोजित किया गया।

 

 

शिविर का शुभारंभ हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन करके किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 40 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। छात्राओं ने छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” एवं लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम का संगीतमय उद्घाटन किया।
विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास, पारंपरिक नृत्य, वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, प्रमुख पर्यटन स्थल एवं उद्योगों पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिससे छात्राओं ने राज्य की ऐतिहासिक और सामाजिक प्रगति को समझने का प्रयास किया।

 

इसके पश्चात, छात्राओं ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक नारे लगाते हुए पोस्टर रैली निकाली। पोस्टरों में शिक्षा का महत्व, छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल, विकास यात्रा एवं सामाजिक जागरूकता को सुंदर चित्रों और वाक्यांशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय में आयोजित नुक्कड़ नाटक में “निरक्षरता से साक्षरता की ओर” विषय पर प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत किए गए, ताकि छोटे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा की जा सके। रा.से.यो छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य “हमर सुघड़ छत्तीसगढ़” की प्रस्तुति से कार्यक्रम का रंग बिखेरा गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती शाजदा शेख, श्री मुकुंद केशव उपाध्याय, श्री मनोज लहरे, श्रीमती सुमिरन टोप्पो, श्रीमती प्रशिल्या टोप्पो, रेखा, श्रीमती सुजाता बनकर, श्री उत्तम गढ़वाल, श्री राम चरण टंडन, श्रीमती मंजू लता, श्रीमती सुषमा वानखेड़े, श्रीमती अर्चना और श्री प्रदीप शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. उषी बाला गुप्ता एवं श्रीमती रोनिता दास ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधान पाठक श्रीमती शाजदा शेख ने छात्राओं के उत्साह वर्धन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। श्री मुकुंद केशव उपाध्याय जी ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति के 25 वर्षों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गौरी वानखेड़े ने पूरी निष्ठा से किया, जबकि वरिष्ठ स्वयं सेविकाओं ने भरपूर सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह शिविर सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव गाथा को उजागर करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को शिक्षा के महत्व और राज्य की उपलब्धियों से अवगत कराया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.