प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित : स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ उरगा मण्डल के ग्राम कुदरी में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सरजू अजय, भाजपा जिला मंत्री अजय कंवर, मंडल अध्यक्ष किशन साव सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंडल अध्यक्ष किशन साव ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। साथ ही, इस सेवा पखवाड़ा का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक, 15 दिवसीय समर्पित सेवा कार्यों के रूप में किया जा रहा है।
भाजपा जिला मंत्री अजय कंवर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना भगवान विश्वकर्मा से करते हुए उन्हें विकसित भारत का निर्माता बताया।
भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सरजू अजय ने विस्तारपूर्वक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की प्रदर्शनी समेत अनेक जनहितकारी कार्यक्रम शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उत्साहपूर्वक इन योजनाओं में भाग लें और इसे सफल बनाएं।

कार्यशाला के संयोजक एवं मंडल मंत्री श्रवण पाटले व सहसंयोजक रामनिरंजन जायसवाल ने सभी आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य श्याम बंजारे को उनके योगदान के लिए श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजेश लहरे, मंडल महामंत्री संजय वैष्णव, पवन कंवर, उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल, पुष्पा कंवर, मंत्री जवाबाई गोंड, मंडल अध्यक्ष किशन साव, कमलेश अनन्त, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज धीरहे, महिला मोर्चा से भुवनेश्वरी कंवर, विमला वैष्णव, वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर साहू, रामरतन सिंह, दर्शन मरावी, दशरथ उरांव, भरत रंगारी, गजेंद्र वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पखवाड़ा की भावना को पहुंचाना, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा सामाजिक सौहार्द्र और विकास के लिए जनता को प्रेरित करना बताया गया।

