August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित : स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान व पर्यावरण संवर्धन पर विशेष ध्यान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  उरगा मण्डल के ग्राम कुदरी में भाजपा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय, भाजपा जिला मंत्री श्री अजय कंवर, मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं। साथ ही, इस सेवा पखवाड़ा का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक, 15 दिवसीय सेवा कार्यों के रूप में किया जा रहा है।
नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री श्री अजय कंवर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विश्वकर्मा से तुलना करते हुए विकसित भारत का निर्माता करार दिया।

 

 

 

भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय ने विस्तारपूर्वक बताया कि सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की प्रदर्शनी सहित अनेक जनहितकारी कार्यक्रम शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सक्रिय रूप से भागीदारी निभाकर इन योजनाओं को सफल बनाएं।
कार्यशाला के संयोजक एवं मंडल मंत्री श्री श्रवण पाटले तथा सहसंयोजक श्री रामनिरंजन जायसवाल ने सभी आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री श्याम बंजारे को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला महामंत्री श्री राजेश लहरे, मंडल महामंत्री श्री संजय वैष्णव, पवन कंवर, उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल, श्रीमती पुष्पा कंवर, मंत्री श्रीमती जवाबाई गोंड, मण्डल अध्यक्ष श्री कमलेश अनन्त, पूर्व मंडल महामंत्री श्री मनोज धीरहे, महिला मोर्चा से भुवनेश्वरी कंवर, विमला वैष्णव, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महावीर साहू, रामरतन सिंह, दर्शन मरावी, दशरथ उरांव, भरत रंगारी, गजेंद्र वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पखवाड़ा की भावना को पहुँचाना, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देना बताया गया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.