जवाली मंडल में सेवा पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक व्यापक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जन-जन तक कार्यक्रमों को पहुंचाने एवं सफलता पूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जवाली मंडल में महत्वपूर्ण कार्यशाला बैठक का आयोजन ग्राम जवाली स्थित समरसता भवन में संपन्न हुआ।

बैठक का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा कोरबा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला।
जानकारी दी गई कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियों का आयोजन करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं – स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री पर आधारित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेल प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन तथा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी।
विशेष रूप से बताया गया कि सेवा पखवाड़ा के मध्यांतर में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर समापन सत्र का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जवाली मंडल के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार तंवर, महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र नामदेव, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कटघोरा श्री राजकुमार कश्यप, सह संयोजक सेवा पखवाड़ा एवं विधायक प्रतिनिधि SECL ढेलवाड़ीह श्री मोहनदास महंत, गुलाब दास, बनवारी प्रजापति, संयोजक सेवा पखवाड़ा एवं मंडल मंत्री जितेंद्र जोशी, ईश्वर बघेल, हर्ष कुमार, पूरन पटेल, किसूम रजक, मनबोध दास, दीपक पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इसे पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रण लिया ताकि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के विचारों व दिशा निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

