February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल में भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम किए जाएंगे

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पाली महामाया मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू जी के मुख्य आतिथ्य में पाली मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कोरबा जिला संगठन मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा प्रभारी श्रीमती कमला बरेठ की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप पूजन कर किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल ने उद्घाटन भाषण में सेवा पखवाड़ा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।
संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू जी ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में उनके नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

 

 

जिला संगठन मंत्री श्रीमती कमला बरेठ ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों की प्रदर्शनी सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भागीदारी निभाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
कार्यशाला के संयोजक कीर्ति कश्यप, सहसंयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री हरीश चावड़ा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

 

 

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष संजय भावनानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपविलास गोस्वामी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामविलास जायसवाल, ज्ञान सिंह राजपाल, जिला पंचायत सदस्य माया रूपेश कवर, मंडल महामंत्री द्वय कामता जायसवाल, तारकेश्वर पटवा, घनश्याम पटेल, आशीष अग्रवाल, अनुज यादव, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, विशाल मोटवानी, जनपद सदस्य अंशुल सिंह कंवर, नगर पंचायत पाली के पार्षद श्रीमती दीप्ति शर्मा, ज्योति उईके, गीता शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष मालती डिक्सेना, महेंद्र जायसवाल, रामफल पटेल, गणेश चौहान, ओंकार सिंह ठाकुर, जगत राम, छत्रपाल सिंह, प्यार सिंह, संजय छाबड़ा, रामफल केशव, प्रकाश दुबे, देवेंद्र डिक्सेना, बूथ अध्यक्ष संतोष कश्यप, माखनलाल बरेठ, अजय श्रीवास, गुलशन कुमार मरकाम, अगर दास मानिकपुरी, सुरेंद्र कवर, अमेलाल, शशिकांत यादव, दिनेश, देवेंद्र कुमार मरकाम, प्रीतम आर्मी, सुमित कुमार ठाकुर, जितेंद्र सलाम, धीरसय यादव, जनक कुमार पटेल, लगन सिंह, बुधराम डिक्सेना, दिलेश्वर सीह मरकाम, हरि सिंह कंवर, लक्ष्मी नारायण कश्यप, भंवर पटेल, दीपक कुमार डिक्सेना, सती मरावी, अंशु लता कंवर, कमलाबाई, सुदर्शन बाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वनमंत्री श्री केदार कश्यप का आह्वान रहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनसेवा कार्य करें और सामाजिक समरसता एवं विकास को गति दें। उन्होंने इस कार्यशाला को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.