August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पायल गुप्ता व कैलाश मिश्र ने दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पीछे निर्माणाधीन शौचालय का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया निर्देश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पीछे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बन रहे नए शौचालय निर्माण कार्य का रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्र ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी पालदास भी निरीक्षण के लिए उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल का विस्तार से अवलोकन किया और ठेकेदार से शौचालय निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ, साथ ही भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया के चलते भी कुछ अवरोध उत्पन्न हुए, लेकिन यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
नगरपालिका दंतेवाड़ा द्वारा समय-समय पर तकनीकी सहायक एवं अधिकारियों की टीम द्वारा निर्माण कार्य को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर इसकी प्रगति को सुनिश्चित किया जा रहा है। अध्यक्ष पायल गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए यह शौचालय अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को साफ-सुथरे निर्माण कार्य के साथ सभी आवश्यक मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में नगरपालिका के अन्य अधिकारी एवं तकनीकी टीम भी मौजूद थी, जिन्होंने शौचालय निर्माण की प्रगति से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की और सुझाव दिए

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.