October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वनमंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा में 2.64 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर किया क्षेत्रवासियों को समर्पित

1 min read

 

नारायणपुर/दंतेवाड़ा।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/  वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण जनसमुदाय को समर्पित किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सुशासन और समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वनमंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चेराकुर में कोलेबेड़ा हरिराम खेत के पास ₹6.10 लाख की लागत से निर्माण कार्य, बाजार शेड निर्माण, 05 नग सीसी कार्य एवं गार्बेज डिस्पोजल ₹23.51 लाख एवं प्रा.शा. कोटवारपारा में 200 मीटर अहाता निर्माण हेतु ₹9.00 लाख का भूमिपूजन किया गया।

 

 

ग्राम पंचायत गोंदियापाल में बासपानी–कुरलूमारीपारा–पाथरी मार्ग पर 2 मीटर पुलिया निर्माण ₹5.00 लाख से, ग्राम पंचायत गुमगा में नयापारा मार्ग पर बालकुराम खेत के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण कार्य ₹5.00 लाख से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मांदलापाल में पत्थरगुड़ा–बिनचिया रोड पर 3 मीटर पुलिया निर्माण ₹7.00 लाख से, मुख्य चौक पर सोलर हाई मास्ट संयंत्र ₹5.87 लाख की लागत से तथा मांदलापाल हाईस्कूल के पास साप्ताहिक बाजार के लिए शेड निर्माण, 05 नग सीसी कार्य एवं गार्बेज डिस्पोजल ₹23.51 लाख से किया जाएगा। प्रा.शा. नयामुण्डापारा मांदलापाल में भवन निर्माण का कार्य ₹20.30 लाख से प्रारंभ किया जाएगा।
ग्राम पंचायत गोलावण्ड में ₹4.00 लाख की लागत से बाजार स्थल में रंगमंच निर्माण, ग्राम पंचायत बेतबेड़ा में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बेतबेड़ा में ₹16.00 लाख की लागत से अहाता निर्माण, ग्राम पंचायत खचगांव में कोलियारीपारा से 1.5 मीटर स्पॉन के 2 नग पुलिया निर्माण ₹10.99 लाख से भूमि पूजन के साथ कार्य आरंभ किया गया। ग्राम खडगांव में हगरू कश्यप घर के पास 2 मीटर स्पॉन आरसीसी कल्वर्ट निर्माण ₹6.99 लाख से तथा प्रेमसिंह बघेल के खेत के पास 1.5 मीटर स्पॉन आरसीसी कल्वर्ट निर्माण हेतु ₹5.49 लाख का भूमिपूजन हुआ।
सोनाबाल क्षेत्र में ग्राम पंचायत खण्डाम अंतर्गत अतरिकोट पारा में ₹3.00 लाख से रंगमंच निर्माण, मयूरडोंगर में ₹4.50 लाख से गोविंद घर के पास पुलिया निर्माण, झारा में ₹4.50 लाख से गुड्डीराम घर डोंगरीपारा में पुलिया निर्माण, पोलंग में ₹6.00 लाख से बनसिंह घर के पास पुलिया निर्माण तथा बोरगांव में ₹6.00 लाख से बोरपारा सुबेश्वर घर के पास पुलिया निर्माण कार्य भूमिपूजन के साथ प्रारंभ हुआ।
वहीं ग्राम पंचायत तोतर अंतर्गत ₹12.46 लाख से छिनारी नाला में 3 मीटर स्पॉन आरसीसी कल्वर्ट निर्माण और ₹16.00 लाख की लागत से प्राथमिक शाला चिखलापारा का निर्माण कार्य भूमिपूजन के माध्यम से शुरू किया गया। ग्राम पंचायत नरिहा अंतर्गत ₹35.50 लाख से सोनाधर घर से अटारपारा तक 500 मीटर सीसी सड़क एवं 2 मीटर स्पॉन के 3 नग आरसीसी स्लैब कल्वर्ट का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत चमई अंतर्गत चमई नाला में 6 मीटर स्पॉन के 2 नग स्लैब कल्वर्ट तथा हंगलवा में ₹3.00 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव विकास और जन-जन विश्वास के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। पुलिया निर्माण, सोलर हाई मास्ट, बाजार शेड, स्कूल भवन निर्माण सहित अनेक कार्य स्थानीय जरूरतों को पूरा करने हेतु किए जा रहे हैं।
वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग करें तथा विकास की गारंटी जनभागीदारी से बनाएं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.