October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दंतेवाड़ा राहुल ***/   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं जिला दंतेवाड़ा संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी तथा युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर आज दंतेवाड़ा पहुँचे और बस्तर क्षेत्र की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी के दरबार में प्रार्थना करते हुए प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, श्रीनिवास मद्दी एवं विश्व विजय सिंह तोमर भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन-कल्याण के कार्यों में निरंतर बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेगी और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देती रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.