October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0: पूरे देश में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – कोरबा में भी आयोजित होंगे भव्य रक्तदान शिविर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 17 सितम्बर 2025 को देशभर में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – “रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के जनांदोलन में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।
कोरबा में इस ऐतिहासिक रक्तदान अभियान का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ युवक परिषद कोरबा एवं सकल जैन समाज की प्रमुख पहल पर किया जा रहा है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (छ.ग.) के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
मुख्य रक्तदान शिविर स्थल इस प्रकार हैं – जैन मंदिर (पुराना बस स्टैंड), एम.जे.एम. हॉस्पिटल (नया बस स्टैंड), जैन मंदिर (बुद्धवारी) तथा एन.के.एच. हॉस्पिटल (कोसाबाड़ी)। इन स्थलों पर हजारों युवा, समाजसेवी, शिक्षक, व्यापारी व विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रेरित यह अभियान समाज में सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देशभर में रक्तदान की आदत को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास बन रहा है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर में पूरी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि प्रत्येक रक्तदाता स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ भागीदारी कर सके।
इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ-साथ समाज में एकजुटता, सामाजिक उत्तरदायित्व व स्वास्थ्य संवर्धन की भावना को बढ़ावा देना है। आयोजक इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि देशवासियों में समाजसेवा की भावना और जागरूकता और अधिक व्यापक हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.