August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल का जोरदार विरोध, आबकारी विभाग से मांग – देशी शराब दुकान का स्थान तुरंत बदला जाए अन्यथा व्यापक संघर्ष की चेतावनी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा।  वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा में आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब दुकान खोलने की योजना के खिलाफ कोसाबाड़ी मंडल ने आज सशक्त विरोध प्रदर्शन किया। मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में पार्षद श्री अजय गोंड, श्री चंद्रलोक सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री पवन सिन्हा, श्री गिरधारी साहू, श्री संजय बरेट सहित दर्जनों जागरूक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आबकारी अधिकारियों को स्थान परिवर्तन हेतु आवेदन सौंपा।

 

आवेदन में स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित स्थान पर देशी शराब दुकान खुलने से सामाजिक व्यवस्था बाधित होगी। आसपास के मंदिर, स्कूल, सार्वजनिक स्थल एवं निवास क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होगा। डॉ. राजेश राठौर ने कहा, “हमने यह कदम क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, सामाजिक शांति व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। यदि हमारी मांग को त्वरित रूप से नहीं माना गया तो हम सशक्त आंदोलन व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।”
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त कर इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे और अपने समर्थन का जिक्र किया।
कोसाबाड़ी मंडल का यह आंदोलन न केवल जनहित की आवाज़ है, बल्कि समाज के समक्ष चेतावनी भी है कि अवैज्ञानिक निर्णयों के विरुद्ध संघर्ष को नकारा नहीं जा सकता। आगामी दिनों में यदि समाधान नहीं हुआ तो मंडल व्यापक स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय ले चुका है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.