August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा व ज्योति कलश स्थापना को लेकर भाजपा गढ़ उपरोडा मंडल में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

1 min read

 

गढ़ उपरोड़ा, 12 सितम्बर 2025:
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी गढ़ उपरोड़ा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम तथा गौमुखी सेवा धाम हिंगलाजगढ़ में ज्योति कलश स्थापित करने को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला संगठन मंत्री श्री अजय कवंर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव ने की, जिसमें महामंत्री श्री रामकुमार यादव, जितेन्द्र देवांगन, सरपंच श्री अंशुमान, पूर्व सरपंच श्री सुखराम मरकाम, ठाकुर राम सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता गण भी मौजूद थे। उपस्थित नेताओं ने मिलकर सेवा पखवाड़ा के तहत जनहित में चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ गौमुखी सेवा धाम में ज्योति कलश स्थापना का विधिवत आयोजन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई।

 

 

श्री अजय कवंर ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा अभियान जनमानस तक भाजपा की विकास और सेवा नीति को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर सामाजिक सेवा का संकल्प लिया जाए। साथ ही गौमुखी सेवा धाम हिंगलाजगढ़ में स्थापित ज्योति कलश से धार्मिक आस्था को भी मजबूती मिलेगी और समाज में एकता का संदेश जाएगा।
मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें ताकि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त हो सके। आगामी दिनांक और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु विस्तारपूर्वक रूपरेखा तय की गई।
समापन में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया और सेवा एवं सौहार्द की भावना से कार्य करने का प्रतिज्ञा लिया। आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.