August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कलिंगा कंपनी महाप्रबंधक व संगठित गुंडों द्वारा ग्रामीणों पर जबरन दबाव व धमकी: तहसील हरदी बाजार में हुई अव्यवस्था, गांव में फैली दहशत

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ हरदी बाजार, 12 सितंबर 2025 – ग्राम हरदी बाजार में कलिंगा कंपनी के महाप्रबंधक श्री विकास दुबे द्वारा गांव के आम लोगों पर भय और दबाव बनाने की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11/09/2025 को रात्रि करीब 9:00 बजे श्री विकास दुबे ने गाय के गले में पट्टा बांधने के बहाने से अपने साथ लगभग 30 से 40 लोगों को शराब पिलाई और स्वयं भी मद्यपान करते हुए गांव के ग्रामीणों को धमकी-चमकी एवं गुंडागर्दी से भयभीत किया।

 

 

इसके साथ ही, दिनांक 12/09/2025 को हरदी बाजार तहसील में आयोजित भू-स्थापना की बैठक के दौरान भी विकास दुबे अपने बाउंसरों व गुंडों के साथ गांव के लोगों व जनप्रतिनिधियों के सामने खुलेआम धमकी और गुंडागर्दी का प्रदर्शन कर बैठकों का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भयभीत हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा गांव में मकानों और संपत्तियों का सर्वे कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भयभीत होकर डरे-सहमे हुए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें महाप्रबंधक विकास दुबे व उसके गुंडागर्दी भरे कार्यों का साफ दृश्य देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बलपूर्वक ग्रामीणों को दबाव में लाकर धमकाया जा रहा है।
सरपंच ग्राम हरदी बाजार ने इस घटना के विरुद्ध गंभीर कदम उठाने की अपील करते हुए उच्च अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामवासियों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आगे और भी अधिक भयपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.