August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जन्मदिवस पर वरिष्ठ जनों को साड़ी-साल भेंट कर युवाओं ने लिया आशीर्वाद, सर्वमंगला मन्दिर वृद्धा आश्रम में प्रसन्नता का माहौल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 11 सितम्बर 2025 – आज दिनांक 11/09/25 को मेरे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर युवा साथियों ने स्नेहपूर्ण कार्य कर यह दिन और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर युवा साथी श्री बद्री वस्त्रकर, श्री विवेक राजवाड़े, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री बसंत बैरागी एवं श्री सोयल साहू के साथ मिलकर सर्वमंगला मन्दिर स्थित विशांति वृद्धा आश्रम तथा नव निर्मित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें सप्रेम साड़ी एवं साल भेंट किए।

 

इस कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, मण्डल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, मण्डल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्य बड़े हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर स्नेहपूर्वक समय व्यतीत किया गया।

 

 

इस शुभ अवसर पर सभी ने मां सर्वमंगला से प्रार्थना की कि वे हम सभी को सुख, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उल्लासित एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा।
युवाओं ने यह प्रण भी लिया कि वे भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर रूप से आगे बढ़ाते रहेंगे ताकि समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित हो सके।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.