July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बीजेपी में सी. पी. राधाकृष्णन के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर खुशी का माहौल, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चन्द्रा जी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति के गौरव श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी के भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की ख़ुशी में हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय परिसर में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर एवं पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक अवसर की ख़ुशी का इज़हार किया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के युवा नेत्री प्रीति स्वर्णकार, पुष्पा चन्द्रा, संगीता साहू, तितली, लता, शिवाली साहू, गीता अंचल, जयमति साहू, लखेश्वर साहू, विजेन्द्र साहू, उमेश वर्मा, स्वेता चन्द्रा, मानवी चन्द्रा एवं आयुषी चन्द्रा उपस्थित रहे। उन्होंने एक स्वर में भाजपा नेतृत्व को बधाई दी और कहा कि यह निर्वाचन पार्टी की मजबूती और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अनिरुद्ध कुमार चन्द्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि सी. पी. राधाकृष्णन जी का उप राष्ट्रपति बनना समस्त भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन के समस्त सदस्य मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुँचाने हेतु समर्पित भाव से कार्यरत रहेंगे। सभी उपस्थितजनों ने इस ऐतिहासिक सफलता को पार्टी के संकल्प और निष्ठा का परिणाम बताया।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी पार्टी की प्रगति और समाज के उत्थान हेतु निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.