July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छग रजत जयंती महोत्सव में कमला नेहरू कॉलेज का रक्तदान शिविर : प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं व नागरिकों ने किया जरूरतमंदों के लिए रुधिर दान

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में मंगलवार को वृहद रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जन कल्याण और मानव सेवा के संदेश को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी नागरिक एवं सेवाभावी रक्तवीर बढ़-चढ़कर शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का महादान अर्पित किया।
शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम कमला नेहरू महाविद्यालय, रेडक्रॉस सोसायटी, रेड रिबन क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। रक्तदान के साथ-साथ ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की भी सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मीना जैन मेमोरियर अस्पताल (एमजेएम) कोरबा के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन की विशेषज्ञ टीम ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सहायक प्राध्यापक जीएम उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार कुर्रे, अविनाश कुमार साहू सहित विद्यार्थियों शिवराज थवाइत, मयंक पटेल, शरद पटेल, सुकांत श्रीवास्तव, अनिश कुमार तथा सेवाभावी नागरिक सतनाम मलहोत्रा, मनोज अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, नितिन विजय चतुर्वेदी, निकेश अग्रवाल, निकेश भुटानी, सुनील अग्रवाल ने रक्तदान में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जसराज जैन, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल व रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बॉक्स: भ्रांतियों का समाधान
प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों के बीच रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है और शरीर स्फूर्त व स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी रक्तवीरों को उनकी जनसेवा की भावना के लिए आभार प्रकट किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.