कटघोरा में आयोजित कार्यशाला में तय हुआ सेवा पखवाड़ा का आयोजन, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, कटघोरा। दिनांक 09/09/2025 दिन मंगलवार को कटघोरा मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि यह सेवा पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान सहित जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।

कार्यशाला में मुख्य रूप से अजय दुबे जी (जिला मंत्री, भाजपा) जिला से मुक्त वक्त के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें संजय शर्मा (जिला महामंत्री, भाजपा कोरबा), पवन गर्ग (पूर्व जिला अध्यक्ष), अभिषेक गर्ग (अध्यक्ष भाजपा कटघोरा), समजीत सिंह व राम प्रसाद कोराम (मंडल महामंत्री) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन (छुरी) के साथ ही हीरा नंद पंजवानी (उपाध्यक्ष न. प. छुरी), आत्मा नारायण पटेल, श्रवण तंवर (सरपंच हुंकारा), बजरंग बिंझवार (सरपंच जेंजरा) सहित अनेक गणमान्य नेता एवं स्थानीय प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सभी ने मिलकर सेवा पखवाड़ा में सामाजिक सद्भावना, स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा पखवाड़ा की सफलता के लिए पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई।

