February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जीएसटी 2.0 सुधार से छत्तीसगढ़ में आएगी क्रांतिकारी आर्थिक बदलाव, धरमलाल कौशिक बोले – किसानों, उद्योगों और समाज को मिलेगा अभूतपूर्व लाभ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने देश व प्रदेश के आर्थिक भविष्य पर जीएसटी 2.0 सुधार की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
धरमलाल कौशिक जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी ने देश को एक टैक्स व्यवस्था प्रदान की थी। अब जीएसटी 2.0 सुधार के माध्यम से भारत एक नए आर्थिक युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह सुधार भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर करेगा।
विशेष रूप से उन्होंने बताया कि नए सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। वस्त्र उद्योग और हस्तशिल्प क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन देने की योजना है। किसानों के लिए भी यह ऐतिहासिक बदलाव है, क्योंकि ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर पर कर घटाकर केवल 5% कर लागू किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा उत्पादों पर कर समाप्त कर सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखा जा रहा है।
धरमलाल कौशिक जी ने यह भी बताया कि उत्कृष्ट आर्थिक प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को 6200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने जीएसटी काउंसिल को संघीय लोकतंत्र का बेहतरीन उदाहरण बताया, जिसमें सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का भी इस सुधार में महत्वपूर्ण योगदान है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा तथा डॉ. राजीव सिंह ने भी जीएसटी 2.0 सुधार की सराहना की और इसे देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह सुधार किसानों, उद्योगपतियों और आम जनता के जीवन को सशक्त बनाएगा और विकास के नए द्वार खोलेगा।
इस प्रकार जीएसटी 2.0 सुधार को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल बन चुका है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को समृद्धि की नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.