July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में कोरबा के खिलाड़ी चमके – 3 मेडल सहित टीम ने भी हासिल किया तीसरा स्थान”

1 min read

 

भारतीय राइफल संघ के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन रायपुर स्थित माना शूटिंग रेंज में 29 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 250 शूटर ने भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड द्वारा किया गया था।
उक्त प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल की प्रेरणा दी।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा से कुल 11 खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल हुए, जिनमें से तीन खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से मेडल जीते –
🏅 सौम्या विश्वकर्मा ने जूनियर वुमेन ओपन साइट 50 मीटर प्रोन पोजीशन राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
🥈 अक्षय कुमार एंथोनी (छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण विभाग, एसटीएम संभाग कोरबा) ने 50 मीटर सीनियर ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रोन पोजीशन में सिल्वर मेडल जीता। अक्षय कुमार ने ऑल इंडिया G.V. मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग जीवी चैंपियनशिप भोपाल के लिए भी क्वालिफाई किया।
🥉 अभिजीत कुमार आनंद (एनटीपीसी रिटायर्ड कर्मी) ने सीनियर मास्टर मेन्स पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इसके अलावा, टीम स्पर्धा में कोरबा की रायफल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों को नेशनल राउंड मेडलिस्ट आकाश सराफ एवं अक्षय कुमार एंथोनी द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कोरबा जिला के शासकीय व सामाजिक संगठनों ने खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति, जिला रायफल एसोसिएशन के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र, रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, निरज शर्मा, मोनू सिंह, पियूष सिंह, हेमंत गौतम, डॉ. जितेन्द्र यादव, डॉ. यामिनी बोर्डे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति ने विजेता खिलाड़ियों का हृदय से अभिनंदन किया।
👉 कोरबा के ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.