July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (मैत्री संघ) का 19वां स्थापना दिवस बालको नगर में आयोजित

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (मैत्री संघ) ने बालको नगर में अपने 19वें स्थापना दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया।

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सी पी देवरस जी (भूतपूर्व निदेशक बालको), हितानंद अग्रवाल जी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य), संस्था के अध्यक्ष के एन सेठ जी, महासचिव पी एल सोनी जी और संरक्षक सदस्य डी एस यादव मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सराहा गया और उनके कल्याण हेतु मैत्री संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे और संस्था के प्रति समर्थन व्यक्त किया। समारोह के अंत में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया और सामूहिक भोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.