July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ना जान-पहचान के बावजूद भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल पर मनगढ़त धमकाने का झूठा मुकदमा, राजनीतिक साजिश की आशंका

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं तेजतर्रार युवा नेता श्री बद्री अग्रवाल इन दिनों गंभीर राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि पोड़ीबाहर निवासी रंजीत पटेल नामक व्यक्ति द्वारा सिविल लाइन थाना में बद्री अग्रवाल के खिलाफ धमकाने का मनगढ़त आरोप लगाकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बद्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें उक्त रंजीत पटेल नामक व्यक्ति से न तो कोई जान-पहचान है, न कभी कोई व्यक्तिगत संपर्क रहा है और न कभी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो दिनांक 8 जनवरी 2023 का है, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।
वर्तमान में भाजपा संगठन में आगामी नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में यह पुराना वीडियो वर्तमान समय में वायरल करके उनकी छवि धूमिल करने एवं राजनीतिक द्वेष के तहत साजिश रची जा रही है। बद्री अग्रवाल ने कहा, “मैं वर्तमान में पितृमोक्षार्थ कार्य से बिहार में हूँ, ऐसे में रंजीत पटेल के द्वारा धमकाने का आरोप पूरी तरह निराधार व मनगढ़त है।”

 

इसके साथ ही उन्होंने कोरबा पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एफआईआर पूरी तरह से उनके सम्मान व प्रतिष्ठा को धूमिल करने की योजना का हिस्सा प्रतीत होती है। बद्री अग्रवाल ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।
भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वे निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, ताकि राजनीतिक द्वेष की इस साजिश का पर्दाफाश हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन निष्पक्ष होकर सच्चाई को सामने लाएगा और उनके खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त करेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.