July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जबरदस्त जनाक्रोश! आबकारी विभाग की देशी शराब दुकान के विरोध में कोसाबाड़ी मण्डल में कड़ा विरोध, स्थान परिवर्तन हेतु मंत्री लखनलाल देवांगन ने लिया तत्काल संज्ञान

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा दिनांक 08/09/2025, कोसाबाड़ी मण्डल के वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग द्वारा रिश्दी बायपास रोड पर देशी शराब दुकान खोलने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। उपस्थित जनसमूह ने बताया कि मदिरालय कबीर धाम मंदिर परिसर के पास, शा.शाला तथा मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित होने से छात्र-छात्राओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही यह स्थान मुख्य मार्ग पर स्थित होने से दुर्घटनाओं की आशंका और महिलाओं में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

इस गंभीर मुद्दे पर कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में पार्षद वार्ड क्रमांक 36 श्री अजय गोड, पार्षद वार्ड क्रमांक 35 श्री प्रताप सिंह कंवर, मण्डल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री गिरधारी साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक श्री धरमपाल सोलंकी, श्री संजय बरेट, श्री वीरेन नायक, बूथ अध्यक्ष मिलन दास महंत, बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह कंवर सहित कई कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर माननीय छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन जी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। पत्र में विस्तार से यह उजागर किया गया कि मदिरालय की वस्तुस्थिति सामाजिक एवं यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
इस सूचना पर माननीय मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शराब दुकान के स्थान का शीघ्र स्थांतरित करने के आदेश दिए। साथ ही मंत्री महोदय ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस प्रकार प्रशासनिक सतर्कता एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.