July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको अयप्पा मंदिर में परंपरा और भक्ति के रंग में रंगा ओणम उत्सव, सामूहिक साद्या एवं पूजा-अर्चना से मनाया गया पर्व

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालकोनगर, 8 सितम्बर 2025। वेदांता समूह की प्रमुख कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में परंपरा और सौहार्द्र की भावना के साथ ओणम उत्सव बड़े धूमधाम एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बालको अयप्पा मंदिर परिसर में यह उत्सव विशेष पूजा-अर्चना, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक ओणम साद्या के माध्यम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने विशेष पूजा में भाग लेकर भगवान अयप्पा के समक्ष कंपनी की प्रगति, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज़ों का विशेष ध्यान रखा गया और पवित्र फूलों से सजाई गई रंगोलियों (पुक्कलम) ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक छटा से भर दिया।

कार्यक्रम में बालको कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं टाउनशिप के श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक परिधान में सजी धजी वेशभूषा धारण कर ओणम के पर्व का हर्षोल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। विशेष रूप से आयोजित ओणम साद्या (पारंपरिक भोजन समारोह) ने उत्सव को और भी आनंदमय बना दिया। भोजन के दौरान केरल की पारंपरिक व्यंजनों की विविधता ने सभी को प्रसन्न कर दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक भी बना। बालको समुदाय ने इसे एक सामूहिक मिलन समारोह के रूप में मनाया, जिसमें सभी के बीच स्नेह और सद्भाव का संदेश फैलाया गया।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि बालको अयप्पा मंदिर में ओणम उत्सव का यह आयोजन लगातार 1989 से हर वर्ष मनाया जा रहा है। यह परंपरा दर्शाती है कि बालको केवल औद्योगिक विकास में ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी उतना ही महत्व देता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.