प्रधानमंत्री मोदी जी के ऐतिहासिक जीएसटी सुधार से देशवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, 22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब वाले कर


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बिल्हा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के आर्थिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार करते हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू करने का ऐलान किया है। देशभर में अब केवल दो स्लैब – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत – के तहत कर व्यवस्था लागू होगी। यह कदम पूरे भारतवर्ष के 140 करोड़ नागरिकों के लिए दिवाली का विशेष उपहार साबित होगा।
इस नए रिफॉर्म के तहत जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से पुराने चार स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) को घटाकर दो स्लैब में बदलने का फैसला लिया। 12 प्रतिशत का स्लैब समाप्त कर दिया गया है, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं और घरेलू समानों पर टैक्स दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, 35 जरूरी उत्पादों पर अब जीएसटी बिलकुल नहीं लगेगा, जिसमें छात्रों के लिए एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक, रबर इरेजर सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी आइटम शामिल हैं। साथ ही, जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर भी जीएसटी दर को शून्य प्रतिशत किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस अवसर पर बताया कि यह जीएसटी सुधार आजाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इसके कारण करदाता संख्या और राजस्व में वृद्धि होगी, साथ ही वस्तुओं के दाम कम होने से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी।
नया दो स्लैब जीएसटी 22 सितंबर 2025 से देशभर में लागू हो जाएगा, जिससे किसानों, महिलाओं और छात्रों को भी सीधी राहत मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेताओं में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
यह परिवर्तन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हर वर्ग के नागरिक को सीधे लाभान्वित करेगा।

