कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व विधायक रजनीश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 07 सितम्बर 2025। भाजपा जिला कार्यालय टी.पी.नगर कोरबा में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु आयोजित की गई है।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बेलतरा के पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह तथा कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। साथ ही जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू और संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के दौरान किये जाने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने समाज के विभिन्न वर्ग तक सेवा पखवाड़ा का प्रभाव पहुंचाने पर बल दिया। पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संगठनात्मक रणनीति, कार्यक्रम समयबद्ध योजना एवं जनसंपर्क के कार्यों पर चर्चा की गई।
यह कार्यशाला पार्टी के जनसेवा अभियान को सशक्त बनाने एवं क्षेत्रवासियों तक सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

