सांसद महेश कश्यप के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव 2025 में भागीदारी के लिए युवाओं से ऑनलाइन पंजीयन की अपील – “फिट युवा, फॉर विकसित भारत” की दिशा में महत्वपूर्ण पहल


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/ दंतेवाड़ा, 07 सितम्बर 2025। सांसद महेश कश्यप ने दंतेवाड़ा जिले के समस्त खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों से सांसद खेल महोत्सव 2025 में भाग लेने की अपील की है। यह महोत्सव “फिट युवा – फॉर विकसित भारत” की संकल्पना के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम स्पिरिट और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
सांसद कश्यप ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं मोहल्ला स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की योजना बनाई गई है। साथ ही पारंपरिक खेलों का भी दस्तावेजीकरण करके “प्रतिभा कोष” तैयार किया जाएगा। इससे बस्तर क्षेत्र की खेल प्रतिभा को उजागर करने में मदद मिलेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन व आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। साथ ही बताया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।
👉🏻 युवाओं को अपील की गई है कि वे www.sansadkhelmahotsav.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें। पंजीयन प्रक्रिया 29 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है और यह 20 सितम्बर 2025 तक चलेगी।
🏆 प्रतियोगिता का ढांचा
ग्राम पंचायत स्तर पर मुकाबले – 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2025
विकासखंड स्तर पर मुकाबले – 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2025
विधानसभा स्तर पर मुकाबले – 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2025
लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएँ – 23, 24 व 25 दिसम्बर 2025
भव्य समापन समारोह – 25 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर।
⚽️ खेल प्रतियोगिताएँ
पुरुष व महिला वर्ग के लिए: फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर और 400 मीटर दौड़), खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन
वरिष्ठ नागरिक वर्ग के लिए: कुर्सी दौड़
दिव्यांगजन के लिए: “संगीत बॉल पास” प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं:
08 से 18 वर्ष
19 से 40 वर्ष
40 वर्ष से अधिक
🌟
सांसद खेल महोत्सव 2025 युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। यह आयोजन फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की मजबूत पहल साबित होगा। सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता व समस्त कार्यकर्ता ग्राम से लेकर जिला स्तर तक ऑनलाइन पंजीयन कर खिलाडियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
👉🏻 इस अवसर का लाभ उठाएं और www.sansadkhelmahotsav.in पर जल्द से जल्द पंजीयन करें।

