जलस्तर में गिरावट के चलते मिनीमाता बांगो बांध के गेट संख्या 4 और 7 बंद, डिस्चार्ज आधा हुआ


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 07 सितंबर 2025। मिनीमाता बांगो बांध पर पानी की आवक में लगातार कमी के चलते आज सुबह 6:30 बजे जलस्तर 357.69 मीटर तक पहुँच गया। इसके मद्देनजर सुरक्षा और संचालनीयता के चलते बांध प्रशासन ने गेट संख्या 4 एवं 7, जो पहले 0.50-0.50 मीटर खुले थे, को पूर्णतः बंद कर दिया।
इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11756 क्यूसेक से घटकर मात्र 5878 क्यूसेक रह गया।
वर्तमान में गेट संख्या 5 एवं 6 खुले रखे गए हैं, जिससे जलविद्युत संयंत्र की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से संचालित होकर 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। अतः कुल मिलाकर मिनीमाता बांगो बांध से अब सुबह 6:30 बजे कुल डिस्चार्ज 14878 क्यूसेक दर्ज किया गया।
कार्यपालन अभियंता श्री धर्मेंद्र नीखरा ने बताया कि जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर और पानी की आवक में गिरावट आने पर गेटों से डिस्चार्ज को कम या पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, ताकि बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्रमांक 03, माचाडोली, कोरबा के प्रशासन द्वारा जनता से सहयोग की अपील की गई

