August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आवास पर भावपूर्ण वातावरण में भगवान श्रीगणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जित, भक्तों ने किया श्रद्धा पूर्वक वियोग”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  आज अपने निवास स्थान पर श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान श्रीगणपति जी महाराज की पूजा अनुष्ठान सम्पन्न करने के उपरांत, उनकी प्रतिमा विसर्जन की बेला आ गई। यह एक अत्यंत भावुक क्षण था, जहाँ परिवारजनों और उपस्थित भक्तों ने मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जी महाराज का विधिपूर्वक विसर्जन किया।
पूजा के दौरान भक्तों ने विशेष आरती, मंत्रोच्चारण और प्रार्थना के साथ अपने हर दुख और बाधाओं के निवारण की कामना की। उन्होंने बप्पा जी से यह प्रार्थना की कि वे सदैव अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि बनाए रखें और सुख-समृद्धि प्रदान करें।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी भक्तगण अपने मन से “गणपति बप्पा मोरया 🙏🚩” के जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश जी को सम्मानित किया।
भगवान श्रीगणपति का यह विसर्जन यह संदेश देता है कि हर वर्ष उनके आगमन और वियोग से हम नई ऊर्जा के साथ अपने जीवन को समृद्ध बनाते हैं।
गणपति बप्पा मोरया!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.