August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 250 सीटर कन्या छात्रावास का भव्य उद्घाटन, छात्राओं के उज्जवल भविष्य की नींव रखी

1 min read

 

कोरबा, 06 सितंबर 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 250 सीटर कन्या छात्रावास का भव्य उद्घाटन हुआ।

 

कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने 100 व 50 सीटर ईवीपीजी कॉलेज और 100 सीटर मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के छात्रावासों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। रिबन काटकर उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए इन संस्थानों में सुव्यवस्थित छात्रावास संचालन की शुरुआत की।
मंत्री देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार डीएमएफ (District Mineral Foundation) राशि का उपयोग करके जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, स्कूल निर्माण सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को इस छात्रावास से बड़ी राहत मिलेगी। इससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ समय व आर्थिक बचत होगी। साथ ही पिछड़े परिवार की योग्य छात्राएं, जो प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं कर सकतीं, उनके खर्च का भार जिला प्रशासन डीएमएफ से उठाएगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। शीघ्र होमगार्ड की नियुक्ति एवं स्ट्रीट लाइट व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।
इस अवसर पर पीवीटीजी वर्ग की महिलाएं चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति पत्र भी प्राप्त कीं।
विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, जनभागीदारी सदस्य व छात्राएं मौजूद रहीं।
इस परियोजना पर कुल ₹3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई, जिससे कन्या छात्रावासों का जीर्णोद्धार एवं संचालन सुनिश्चित किया गया।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि वे पूरी लगन से अध्ययन करें, क्योंकि बेटियाँ राष्ट्र का भविष्य हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.